मेरठ। शहर के नौ चौराहों को स्मार्ट बनाने के लिए जापानी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नौशाद अली ने रिपोर्ट नगर निगम को रिपोर्ट सौंप दी है। बुधवार को सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के इंजीनियर और निगम के अफसर चौराहों पर जाएंगे। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत नौ चौराहों पर आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) सिस्टम चालू करने के लिए जापान की कंपनी एनईसी ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है।

आईटीएमएस के लिए नगर निगम दही में कंट्रोल रूम प्रस्तावित है। अधिशासी अभियंता अमित शर्मा का कहना है कि निरीक्षण एवं सत्यापन रिपोर्ट के बाद ही कंपनी को काम दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक चौराहे बदलेंगे। सरकार ने नगर निगम को 31 दिसंबर तक आईटीएमएस चालू कराने के निर्देश दिए हैं।

हर सप्ताह योजना की प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह भी लगातार कंपनी और निगम के अधिकारियों से रिपोर्ट ले रहे हैं। कार्य करने की अनुमति दी जाएगी। इन चौराहों पर होगा काम तेजगढ़ी, एलब्लॉक तिराहा, जेल चुंगी चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, ईव्ज चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, कमिश्नरी चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा आदि हैं।