मुंबई। 2002 में आए सुपरहिट रीमिक्स गाने ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बनीं शेफाली जरीवाला आज भी फैंस के बीच उतनी ही पॉपुलर हैं। डांसिंग डिवा के नाम से मशहूर शेफाली ने अपने बोल्ड लुक और दमदार परफॉर्मेंस से उस दौर में तहलका मचा दिया था। यह दुखद है कि मा़त्र 41 साल की उम्र वह हमें छोड़कर चली गईं। आइए उनकी लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प चीजें जानते हैं।
कांटा लगा से मिली जबरदस्त पहचान
‘कांटा लगा’ गाने के वीडियो में शेफाली का ग्लैमरस अंदाज और उनका बिंदास कॉन्फिडेंस हर किसी के दिल में बस गया। 2000 के दशक की म्यूजिक इंडस्ट्री में यह वीडियो कल्चर-शॉक जैसा था, जिसने शेफाली को ‘कांटा लगा गर्ल’ का टैग दिला दिया।
फिल्मों में भी आजमाया हाथ
म्यूजिक वीडियो से मिली लोकप्रियता के बाद शेफाली ने बॉलीवुड में भी किस्मत आजमाई। उन्होंने ‘मुझे मेरी बीवी से बचाओ’ और ‘डबल क्रॉस’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन फिल्मी करियर उतना लंबा नहीं चला।
बिग बॉस में दिखा दम
2019 में शेफाली ने बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली और एक बार फिर अपनी मजबूत पर्सनालिटी से दर्शकों का ध्यान खींचा। बिग बॉस में उनकी गेम प्लानिंग और कॉन्फिडेंट अप्रोच ने उन्हें फिर चर्चा में ला दिया।
पर्सनल लाइफ भी रही सुर्खियों में
शेफाली की पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रही है। उन्होंने साल 2004 में हरमीत गुलजार से शादी की थी, लेकिन कुछ सालों में ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2014 में उन्होंने एक्टर पराग त्यागी से दोबारा शादी की।
सोशल मीडिया पर एक्टिव
शेफाली इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और फिटनेस वीडियो से फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती थीं । उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं जो उनकी हर पोस्ट को पसंद करते हैं।
