नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कियारा आडवानी की शानदार एक्टिंग और खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। बहुत ही कम समय के करियर में कियारा ने अपने दम पर काफी उपलब्धि हासिल की है।

कुछ दिनों पहले कियारा आडवानी की हमशक्‍ल ऐश्‍वर्या सिंह की तस्‍वीरें वायरल हुई थी जिसको फैंस कियारा की कार्बन कापी बता रहे थे। वहीं अब लोग कियारा की तुलना हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी से कर रहे हैं। इस तुलना से अब कियारा नाराज नजर आ रही हैं। हेमामानिली से अपनी तुलना किया जाना बिलकुल भी अच्‍छा नहीं लग रहा।

कियारा ने कहा हेमा मालिनी से तुलना करना उन्हें अजीब लगता है। कियारा ने हाल ही में दिए इंटरव्‍यू में कहा ‘हेमा जी से तुलना करना वास्तव में एक सम्मान की बात है, वह बहुत अच्छी बात है, लेकिन ईमानदारी से, मुझे यह तारीफ हमेशा अजीब लगती है। मुझे नहीं पता कि इस पर कैसे रिएक्शन दिया जाए। मेरा मतलब है, उससे तुलना करना बहुत अच्छा है, लेकिन मेरी अपनी खुद की एक पर्सनैलिटी है। मैं जिस तरह से दिखती हूं, वह मुझे पसंद है और मैं खुद की तरह दिखना चाहती हूं। ‘