सहारनपुर। बकाया मानदेय सहित कई मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन काेे एकत्र हुुुईं परिषदीय स्कूलों में भोजन बनाने वाली रसोइयों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। धरना स्थल के बाद कलक्ट्रेट में दोनों गुटों की महिलाएं एक दूसरे पर हमलावर रहीं। कलेक्ट्रेट में पुलिस ने बामुश्किल दोनों में बीच-बचाव कराया। आरोप था कि एक गुट रसोइयों से अवैध वसूली कर रहा है। महिलाओं की धक्कामुक्की का शिकार एक शिक्षामित्र को भी होना पड़ा। बाद में दोनों ही गुटों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया फ्रंट की जिलाध्यक्ष गंगा देवी के नेतृत्व में महिला रसोइया मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं। उनका कहना था कि सात माह से मानदेय न मिलने के कारण परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो चला है।

इसी दौरान वहां काजल कटारिया के नेतृत्व में महिलाओं का दूसरा गुट पहुंच गया। जिंदाबाद और मुर्दाबाद के नारों के बीच दोनों गुटों में आपसी तनातनी इतनी बढ़ी कि हंगामा शुरू हो गया। दोनों गुटों की महिलाएं मारपीट पर उतारू हो गईं। एक-दूसरे पर को थप्पड़ मारे गए। हंगामा बढ़ता देखकर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बामुश्किल दोनों गुटों की महिलाओं का अलग-अलग किया।