बिजनौर। बदमाशों ने किराना व्यापारी पर लोहे की रॉड से हमला कर 2 लाख 40 हज़ार रुपये और एक लैपटॉप लूट लिया। हमले में घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, लोगों ने हमला कर भाग रहे एक बदमाश को पकड़, जबकि दो फरार हो गए।
शहर की नीलकमल कॉलोनी में रहने वाले राजीव अग्रवाल किराना के थोक व्यापारी हैं। शनिवार की शाम करीब सवा आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। सिविल लाइन स्थित पंजाब एंड सिंध वाली गली में जैसे ही वह अपने घर के सामने पहुंचे, तभी बाइक से आए तीन बदमाशों ने व्यापारी राजीव के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। इसी दौरान तीनों बदमाश व्यापारी के हादसे बैग छीनकर भाग निकले। बैग में ₹240000 नगद एक लैपटॉप और एक पेनड्राइव रखी हुई थी।
इस बीच शोर सुनकर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई; जिन्होंने व्यापारी को जिला अस्पताल पहुंचाया और लूट की खबर पुलिस को दी। उधर, भीड़ ने एक बदमाश को पकड़ लिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह एएसपी सिटी डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह सीओ सिटी डॉ कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने व्यापारी से घटना की पूरी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि लूट करने वालों में व्यापारी के यहां काम करने वाला कोई नौकर पर भी शक जाहिर किया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई फिर भी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
