मेरठ। मोदीपुरम क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ पल्लवपुरम के क्यू पॉकेट के मकान नंबर 72 में घुस गया। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

मकान मालिक स्वप्निल ने बताया कि तेज आवाज़ आने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा था तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बाहर आने से मना किया। उनके अलावा उनकी पत्नी प्रीति शर्मा, माता आभा शर्मा, भाभी और दो बच्चे घर में कैद हो गए।

घंटो बाद वन विभाग और पुलिस टीम ने उसे जाल में बंधने की कोशिश की। तेंदुए के कारण हजारों की आबादी वाले क्षेत्र में बच्चों से लेकर बड़ों में दहशत बनी रही।