मेरठ। कंकरखेड़ा के राधेश्याम विद्यापीठ कालेज में बुधवार को उप्र दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान बुधवार को पुलिस ने साल्वर गैंग के दो सदस्यों को दबोच लिया था। मुख्य परीक्षार्थी भाग निकला था। पूछताछ में साल्वर गैंग का सरगना आगरा का रहने वाला निकला। उसकी आखिरी लोकेशन भी आगरा की ही मिली है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।
पकड़े गए दोनों सदस्य को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।पुलिस पूछताछ में हुआ था राजफाशराधेश्याम विद्यापीठ कालेज में मुख्य गेट की एंट्री पर तैनात सीओ दौराला आशीष शर्मा और इंस्पेक्टर चमन प्रकाश शर्मा ने एक युवक का एडमिड कार्ड चेक किया तो फोटो का मिलान नहीं हो पाया। पूछताछ में वह साल्वर गैंग का सदस्य निकला। उसकी पहचान पटना निवासी दीपक के रूप में हुई, जबकि एडमिड कार्ड पर फीरोजाबाद निवासी योगेंद्र कुमार का फोटो लगा था।
पुलिस ने कालेज के पास से उसके साथी भदोही निवासी इमरान को भी गिरफ्तार कर लिया था। परीक्षार्थी योगेंद्र कुमार भनक लगते ही वह भाग गया था। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि गैंग का मुख्य सरगना आगरा निवासी अमन है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।इमरान अभ्यर्थियों को अमन तक लेकर जाता हैपुलिस की मानें तो अमन गैंग का सरगना है। अमन से जुड़ा इमरान और दीपक है।
इमरान अभ्यर्थियों को तलाश कर अमन से मिलवाता है। जिसके बाद परीक्षा देने का ठेका अमन लेता है। इसके बदले अमन ही इमरान को दस हजार रुपये एक परीक्षा के देता है। नकली अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक ले जाने का काम करता है। साथ ही दीपक को तीस हजार रुपये एक परीक्षा देने के नाम पर मिलते हैं। इस गैंग में कई सदस्य हैं।
