नई दिल्ली। टीआरपी लिस्ट में इन दिनों नागिन 6 (Naagin 6) की रेटिंग में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का यह शो अब तक एक ही बार टॉप 5 पोजीशन में अपनी जगह बना पाया है।

इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में इस शो का नामोनिशान नहीं देखने को मिला। ऐसे में अब मेकर्स ने इस सीरियल में नया ट्विस्ट लाने की तैयारी कर ली है। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाले इस सीरियल का नया प्रोमो आउट हो चुका है।

इसी के साथ नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyar Meiin) का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है।

हाल ही में इस सुपर नैचुरल ड्रामा में रश्मि देसाई (Rashami Desai) की एंट्री हुई है। रश्मि इस शो में लाल नागिन का किरदार अदा कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि शो में उनका डबल रोल है। लाल नागिन प्रथा के हर प्लान पर पानी फेर रही हैं तो वहीं उसकी हमशक्ल प्रथा और महक की मदद कर रही है। 

जल्द ही इस शो में प्रथा अपना असली रूप सभी के सामने लाएगी। लाल नागिन और बाकी राक्षसों का का खात्मा करने के लिए उसे भगवान शिव की ओर से सर्वश्रेष्ठ शेषनागिन बनने का मौका मिलेगा। इसके बाद प्रथा एक-एक करके अपने देश के दुश्मनों को खत्म करती जाएगी। इसकी एक झलक नागिन 6 के नए प्रोमो में भी दिखाई गई है।