मेरठ। मेरठ की एंटी करप्शन टीमटीम ने सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में किसान से दाखिल खारिज के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल को बेहट तहसील के सामने से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली बेहट क्षेत्र के रंड़ौल निवासी भोपाल चौहान ने 23 नवंबर को एंटी करप्शन की मेरठ यूनिट को शिकायत की थी, कि उनके हलके के लेखपाल रियासत अली उसके द्वारा खरीदी गई भूमि के दाखिल खारिज के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

शुक्रवार को दोपहर लेखपाल ने भोपाल को तहसील के सामने बुलाया, जहां उसने लेखपाल से 5 हजार रुपये देने तय करके उसे केमिकल रुपये दे दिए। इसी दौरान मेरठ से वहां पहले एंटी करप्शन की पांच सदस्यीय टीम ने लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ लिया।

टीम पूछताछ के लिए लेखपाल को बेहट कोतवाली ले गई। एंटी करप्शन टीम प्रभारी बाबर रजा जैदी ने बताया, कि लेखपाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।