vineet kaushik
विनीत कौशिक

18 मार्च को बुध कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। ज्योतिष में ग्रहों के अस्त होने को बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध ग्रह के अस्त होने से मेष से लेकर मीन राशि तक के जातक प्रभावित होंगे। आइए जानते हैं बुध के कुंभ राशि में अस्त होने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल…

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे।

वृष राशि-  किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि।

मिथुन राशि– पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धा रहेगी।

कर्क राशि–  परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार के प्रति सचेत रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।

सिंह राशि– मन प्रसन्न रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि– आत्मविश्वास में कमी आएगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी मे ंतरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि– आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि– मन अशांत हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है।

धनु राशि–  धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कारोबार में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि–  नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। अफसरों का सहयोग भी मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि– पारिवारिक समस्याओं के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

मीन राशि– संयत रहें। क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।