आगरा। फतेहपुर सीकरी जिले के कस्बा तेहरागेट स्थित बजरंग गार्डन में हिंदू जागरण मंच की ओर से आयोजित प्रधान और बीडीसी सम्मान समारोह में प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्य मंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि हिंदू जागरण मंच देश की अखंडता की बात करता है।

देश की एकता अखंडता आज सबसे अहम है। वहीं हिंदू जागरण मंत्र के महामंत्री डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मंच गांव-गांव अपना संगठन खड़ा करेगा। सम्मान समारोह में राज्य मंत्री ने प्रकृति के संरक्षण पर भी जोर दिया। कहा कि प्रकृति के खिलाफ जाने से कई समस्याएं पैदा होंगी, जो मानव जाति के लिए खतरा है। इसे सभी को समझना होगा। उन्होंने अयोध्या में मंदिर निर्माण को देश की बड़ी उपलब्धि बताया। इससे पूर्व प्रधान और बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया गया।