नई दिल्ली। देश के कानून मंत्री किरण रिजिजू का डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कानून मंत्री का यह डांस वीडियो देखकर खुद पीएम मोदी भी उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कानून मंत्री किरण रिजिजू के डांस की तारीफ की है।
कानून मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में लोगों के साथ डांस करते हुए खुद का एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर उनके डांस की तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे कानून मंत्री किरण रिजिजू भी एक अच्छे डांसर हैं।
अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा।’ पीएम मोदी ने किरण रिजिजू का वीडियो रीट्वीट किया है और इसी पर यह कैप्शन है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लाखों लोग देख चुके हैं।