बिजनौर। प्रसव के दौरान जच्चा. बच्चा की मौत की मौत होने से परिजनों ने लापरवाही से प्रसव कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया । परिजनों और उनके साथियों ने राजकीय चिकित्सालय में तोड़फोड़ की।

नजीबाबाद के नांगल सोती निवासी आकाश ने अपनी पत्नी बरखा 22 वर्ष को प्रसव के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय नजीबाबाद में मंगलवार की दोपहर बाद भर्ती कराया था। महिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. कुमुद का हाल ही में स्थानांतरण हुआ है। वह अवकाश पर थीं। स्टाफ नर्स विनीता ने देर रात प्रसव कराया। प्रसव के दौरान नवजात पुत्री और कुछ समय बाद उसकी मां की मौत हो गई । स्टाफ नर्स का कहना था कि मृतक पुत्री ने जन्म लिया। पुत्री के जन्म के बाद उसकी मां की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की। स्टाफ नर्स ने पुलिस और सीएमओ को घटना की सूचना दी।

एसडीएम विजय वर्धन तोमर, थाना प्रभारी रविंद्र वर्मा, सराय चौकी प्रभारी सत्येंद्र पूनिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने दोनों पक्षों को समझाया। अस्पताल नर्स पर लापरवाही से प्रसव कराने से मां बेटी की मौत के लिए हंगामा कर रहे परिजन तोड़फोड़ की कार्रवाई होने के डर से शांत हो गए और शव को लेकर वापस नांगल सोती चले गए।