सहारनपुर । उत्तराखंड के थाना भगवानपुर क्षेत्र के रहने वाले मुस्लिम परिवार ने मंगलवार को देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित मानकी मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस दौरान जल चढ़ाने वाले असलम और उसके परिवार के सदस्यों ने उत्तराखंड प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया।
मानकी के श्री मंकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के उपरांत भगवानपुर के सिकंदरपुर गांव निवासी असलमए हिना और उनकी बहन ने बताया कि उनकी आस्था थी कि वह हरिद्वार कांवड लेकर जाएं। इस बार वह वहां चले भी गए। लेकिन उनकी आस्था अधूरी रही। क्योंकि ख्वाहिश थी कि वह उत्तराखंड में ही गंगाजल चढ़ाएए लेकिन वहां प्रशासन ने कार्रवाई का डर दिखाकर उन्हें जल चढ़ाने से रोका बल्कि उनके वहां पहुंचने से लेकर वहां से निकलते पूरे समय वीडियोग्राफी तक की गई। जिसका उन्हें बेहद अफसोस है।
इसी वजह से उन्होंने मानकी में महादेव का जलाभिषेक किया। जिससे वह बहुत खुश हैं। असलम का आरोप यह भी है कि उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें धमकी तक दी कि अगर यहां जल चढ़ाया तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।
