मुजफ्फरनगर। खतौली से बुढ़ाना जा रही सवारी लदी टाटा मैजिक में रतनपुरी गंगनहर के पास टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक सवार दो लोगों की मौत हो गईए जबकि पांच घायल है।

पुलिस ने घायलों को खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। खतौली निवासी अर्जुन सिंह, तालड़ा शिव कुमार, कसेरवा निवासी मनोज कुमार, तालड़ा निवासी परवेज और रितेश घायल हुए हैं।