मुजफ्फरनगर। कोतवाली देहात क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुसना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और बांधकर जमकर पिटाई की। इस बीच किसी ने मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे पुलिस को मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गाँव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते बृहस्पतिवार की रात्रि युवक युवती के घर पहुंच गया। जहां युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि युवक को रस्सी से बांधकर लाठी.डंडों से पीटा गया। सुबह ग्रामीणों ने पहुंचकर युवक को घर से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी तथा प्रेमिका के दो भाइयों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान रस्सी से बंधे युवक के फोटो वायरल हो गए। पुलिस ने प्रेमी तथा प्रेमी के साथ मारपीट करने वाले प्रेमिका के दो भाइयों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
होम / उत्तर प्रदेश / मुजफ्फरनगर
Muzaffarnagar news : प्रेमिका से मिलने उसके घर गए युवक को बांधकर पीटा
मुजफ्फरनगर। कोतवाली देहात क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुसना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ […]