युवा हमेशा अपनी मस्ती में ही रहते है और अपनी भावनाआंे का बाहर लाने में देर नहीं करते हैैं। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के नासिक में हुआ । कुछ युवाओं पर मौसम की ऐसी खुमारी चढ़ी की बीच सड़क पर ट्रक रोककर उसके हॉर्न पर नागिन डांस करने लगे।

दरअसल इसका एक वीडियो ट्वीटर पर वायरल हो रहा है। यह वीडिया महाराष्ट्र के नासिक की है। महाराष्ट्र में आजकल वैसी भी बारिश कहर बरपा रही है। इसके बावजूद युवा अपनी मस्ती का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। यहां कुछ युवाओं पर मौसम की खुमारी ऐसी चढ़ी की वह बाइक सड़क किनारे खड़ी करके बीच सड़क पर आ गए और एक ट्रक को रुकवा कर उसके हॉर्न पर ही नागिन डांस करने लगे। इसका वीडियो ट्वीटर पर पड़ते ही वायरल हो गया और इसे अच्छे खासे लाइक मिल गए।