नई दिल्ली। इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म पर आ रही फिल्मों और उनके शोज को लेकर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कड़ी नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि इन शोज में अब कंटेंट कम हो गया है। इनकी फ्रेसनेस खत्म हो रही है।

उन्होंने यहां तक कहा कि यदि ऐसे ही हालात रहे तो वे भविष्य में इस प्लेटफॉर्म पर होने वाले शोज में अभिनय नहीं करेंगे। एक मीडिया मंच पर उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म बुरा नहीं है, मगर जिस तरह के कंटेंट की जरूरत है, वह नहीं मिल पा रहा है।

फ़िल्म या शोज बनाने वाले निर्माताओं और निर्देशकों को इस ओर ध्यान देना होगा। दर्शकों की पसंद के साथ ही कंटेंट की अपनी जिम्मेदारियों को भी हमें समझना होगा।