नई दिल्ली। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य कोटे की सीटों के लिए संबंधित राज्य परामर्श अधिकारियों द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2021 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर शेड्यूल चेक कर सकते हैं। NEET UG 2021 AIQ काउंसलिंग का पहला दौर कल यानी कि 19 जनवरी से शुरू होगा और राज्य कोटे के लिए काउंसलिंग 27 जनवरी, 2022 से शुरू होगी।
शेड्यूल- नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 (AIQ)- 19 जनवरी 2022 से 28 जनवरी तक 2022नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 (स्टेट कोटा)- 27 जनवरी, 2022 से 31 जनवरी, 2022ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि- 4 फरवरी, 2022 (AIQ) 7 फरवरी, 2022 (स्टेट कोटा)- नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2(AIQ)- 9 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 (स्टेट कोटा)- 15 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि- 26 फरवरी, 2022(AIQ), 24 फरवरी, 2022 (स्टेट कोटा)- Mop up Round- 2 मार्च, 2022 से 11 मार्च, 2022 (AIQ), 7 मार्च, 2022 – 10 मार्च, 2022 (स्टेट कोटा)ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि- 19 मार्च, 2022(AIQ), 15 मार्च, 2022 (स्टेट कोटा)- अखिल भारतीय कोटा / केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों / ईएसआईसी / एम्स / जेआईपीएमईआर (पुदुचेरी / कराईकल) सीटों के लिए ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड- 21 मार्च, 2022 से 22 मार्च, 2022(AIQ), 16 मार्च, 2022 (स्टेट कोटा)ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि- 26 मार्च, 2022(AIQ), 20 मार्च, 2022 (स्टेट कोटा)
बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है। जिसमें MCC 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए चार राउंड (AIQ राउंड 1, AIQ राउंड 2, AIQ मॉप-अप राउंड और AIQ स्ट्रे वेकेंसी राउंड) में काउंसलिंग आयोजित करेगा। बाकी 85% काउंसलिंग राज्य के अधिकारी करेंगे। आयोग ने निर्धारित समय अवधि के अंदर राज्य परामर्श प्रक्रिया को पूरा करना सुनिश्चित करने के लिए समय सीमा निर्धारित की है।
