नई दिल्ली । आतंकी फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी जम्मू-कश्मीर के 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है. NIA से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आतंकी फंडिंग केस में ये अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है. जानकारी के मुताबिक, इस मामले में NIA जम्मू-कश्मीर के 14 से ज्यादा जिलों में छापेमारी कर रही है, जिसमें जम्मू भी शामिल है.
खबर के अनुसार, ये छापेमारी जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर की जा रही है. केंद्र सरकार ने 2019 में इस संगठन पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी जम्मू-कश्मीर में संगठन की गतिविधियां चल रही थीं. जमात एक पाकिस्तान और अलगाववाद समर्थक संगठन है, जो प्रतिबंध के बावजूद काम कर रहा है.
बताया गया है कि इस छापेमारी में एक आईजी, 2 डीआईजी और 6 एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं. इसके लिए लोकल पुलिस की मदद नही ली गई है. NIA की ये छापेमारी 14 जिलों के 50 से ज्यादा ठिकानों पर हुई है. इनमें श्रीनगर, बड़गाम, गंदरबाल, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोर, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, कुलगाम, रामबाण, दोडा, किश्तवाड़ और राजौरी शामिल है. इसे अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है. NIA ने गंदरबाल में जमात के जिला अध्यक्ष के घर पर भी दबिश दी है. इसके अलावा जमात से जुड़े कई लोगों के यहां भी छापामारी की जा रही है.
