टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा हर समय कुछ न कुछ ऐसा करती रहती हैं जिससे उनके फैंस की धड़कनें बढ़ी रहती हैं। अपने बोल्ड अंदाज के चलते निया हर समय सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के जरिए वह अपने फैंस को लुभाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसी तस्वीरें पोस्ट की जिसने उनके फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। उनकी यह तस्वीर कुछ ही देर में वायरल हो गई।

निया शर्मा अपनी इन तस्वीरों में बेहद हॉट और खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। उन्होंने मिरर के सामने खड़े होकर सेल्फी ली है, तो दूसरी तरफ चेयर पर बैठकर बोल्ड पोज देती नजर आ रहीं हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखकर एक फैन ने कमेंट किया है कि हमें मार ही डालोगी क्या। दूसरे फैंस ने लिखा क्या हॉट लग रही हो।

निया सोशल मीडिया पर अपने फैंस की धड़कनें बन चुकी हैं। वह अपने फैंस को निराश नहीं करतीं हैं। इसके लिए वह आए दिन एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती हैं।

बता दें कि निया ने अपने करियर की शुरुआत शो एक हजारों में मेरी बहना है से किया था। शो में उनके काम की बहुत तारीफ हुई थी। इस शो से निया को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इसके अलावा निया जमाई राजा, इश्क में मरजावां, और नागिन जैसे शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। कुछ दिनों पहले निया का म्यूजिक वीडियो गरबे की रात रिलीज हुआ था, जिसे बहुत तारीफ मिली थी।
