गोंडा। नवाबगंज क्षेत्र के महादेवा, सुरजापुर ग्राम पंचायत मे गौशाला व अमृत सरोवर का निरीक्षण नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने अपनी टीम साथ किया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित प्रधान और उनके सहयोगियों को बेहतर काम की बधाई भी दिया है l
नोडल अधिकारी कंचन वर्मा गुरुवार को मुख्यालय पर दो दिवसीय दौरे पर आयी पर किसी कारण वश व इस दौरे को एक दिन मे निरीक्षण व बैठक कर देर शाम वापस राजधानी चली गई।इसी कड़ी मे गुरुवार की शाम व क्षेत्र के वनक्षेत्र टिकरी कार्यालय पर आयी जहा उन्होंने अपने टीम साथ करीब 1 घंटे तक रही भोजन व बैठक के बाद वह क्षेत्र के महादेवा ग्राम पंचायत के गौशाला पर जाकर उद्घाटन किया इस मौके पर गांव के अमृत सरोवर काम को भी देखा बेहतर काम को देखकर उन्होंने प्रधान और उनकी टीम को बधाई दिया।
इसके बाद वह बगल गांव सुरजापुर के अमृत सरोवर का का निरीक्षण किया। बेहतर काम को देखकर प्रधान और उनके सहयोगियों की तारीफ किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारीयों व लोगों से ओर बेहतर करने के संबंध में चर्चा करने और विकास मे सहयोग देने का हर संभव आश्वासन दिया। सरकार की विकास योजना का लाभ सभी को मिले इसका विशेष ध्यान रखकर काम किया जाए उनके साथ जिलाधिकारी गोंडा सहित जिले तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे l
क्षेत्र के इन गाँवों के निरीक्षण के दौरान वनक्षेत्र टिकरी रेंज अधिकारी विनोद कुमार नायक, प्रधान महादेवा शोभा राम, पूर्व प्रधान कामदार शुक्ला, सुरजापुर प्रधान प्रतिनिधि रज्जन पांडेय, संतोष कुमार, थुल्लूर शुक्ला, राम बहादुर चौहान,रामकृष्ण शुक्ला, एडीओ पंचायत रवि प्रकाश मिश्रा, अमरेश यादव, सचिव शिवम कुमार, अनिल कुमार गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे l
