• ओबीसी महासभा और राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ से जुड़े संगठनों ने किया आंदोलन का एलान

हरिद्वार। कलखल ​​स्थित प्राचीन श्री दक्ष प्रजापति मंदिर ​का नाम बदलने का विरोध बढ़ता जा रहा है। सोमवार हुई ओबीसी महासभा की बैठक में पिछड़े वर्ग की तमाम बिरादरियों ने इसे गलत बताते हुए प्रजापति समाज के आंदोलन में पूर्ण सहयोग देने का एलान किया है।


बैठक में ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह पाल ने कहा कि पाल समाज भी मंंदिर का नाम बदलकर दक्षेश्वर मंदिर करने का विरोध करता है। सैनी समाज के पंकज सैनी ने भी श्री दक्ष प्रजापति मंंदिर का नाम बदलने पर विरोध करते हुए कहा की सैनी समाज भी आंदोलन में पूर्ण सहयोग करेगा।

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के महासचिव राजाराम प्रजापति ने कहा कि पुुराना नाम घोषित होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में देशभर के प्रजापति /कुम्हार समाज के संगठन शामिल हो रहे हैं। साथ ही ओबीसी वर्ग के कई संगठन भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।

जल्द ​ही देशभर से प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अपने राज्यों के राज्यपालों व मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन देंगे। बैठक में संगीता प्रजापति, अरुण प्रजापति, अमित प्रजापति, सर्वेश, रवि कुमार प्रजापति, साधुराम प्रजापति, गोपाल प्रजापति, राहुल, बलराम, महेश प्रजापति, आदित्य प्रजापति, सतपाल, विवेक, गौरव, सुरेंद्र प्रजापति, विनीत प्रजापति, मुकेश अंकित मोहित आदि शामिल रहे।