लखनऊ। भदोही यूपी दौरे पर आए AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भदोही में भारी अफरा-तफरी और धक्का- का-मुक्की देखकर कुछ ही मिनट में वापस लौट गए। एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी को प्रयागराज जाने से पहले भदोही जिले के माधोसिंह इलाके में एक मंच तैयार कर मिर्जापुर मंडल के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनको सुनने के लिए आए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही उनका काफिला पहुंचा, एक बड़ी माला लेकर कुछ युवक राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर सड़क के बीच खड़े हो गए। जिला और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ही हाइवे पर हंगामा होने लगा। ओवैसी अपनी कार से उतरे लेकिन वहां के हालात देखकर सिर्फ तीन मिनट में वापस कार में बैठे और भारी नाराजगी के साथ वापस उनका काफिला निकल गया।
इस दौरान भदोही की महिला जिला अध्यक्ष रुखसाना बेगम और उनकी महिला टीम को भी अफरा-तफरी का सामना करना पड़ा। भदोही में असदुद्दीन ओवैसी के आगमन को लेकर हुए हंगामे पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष नफीस अहमद ने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है और जो कुछ भी हुआ उसके लिए पार्टी के लोग ही जिम्मेदार हैं।
ओवैसी पहली बार भदोही दौरे पर आए थे। दरअसल पार्टी के नेताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग नहीं लिया और ना जरूरत समझी थी जबकि सभी आला अधिकारी थे।
