नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवम्बर को चंडीगढ़ में शादी कर ली है। शादी के बाद दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। शादी के बाद दोनों की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस थी।
View this post on Instagram
न्यूली मैरिड राजकुमार और पत्रलेखा ने पैपराजी को खूब सारे पोज भी दिए। इस दौरान पैपराजी ने पत्रलेखा को जब ‘भाभी जी’ कहकर बुलाया तब यह सुनकर पत्रलेखा शरमा गईं।
राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी कर के चंडीगढ़ से मुंबई वापस लौट आए हैं। इस दौरान पैपराजी ने दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। एयरपोर्ट पर राजकुमार व्हाइट आउटफिट में नजर आए, वहीं पत्रलेखा ने रेड साड़ी पहन रखी थी।
एयरपोर्ट से राजकुमार राव और पत्रलेखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पैपराजी को पोज दे रहे हैं।
