हमारी प्रकति भी काफी रहस्यमयी है। यहां भी कई घटनाएं ऐसी होती हैं, जिसके सामने होते हुए भी उस पर विश्वास करना कठिन हो जाता है। ऐसी ही एक घटना मुजफ्फरनगर में घटी, जो इतनी रहस्यमयी है कि समझना मुश्किल हो गया है कि जो आंखो से देख रहे हैं वह सही है या फिर जो डॉक्टर कह रहे हैं वह सही है। जी हां हम बात कर रहे हैं मुजफ्फरनगर के रहने वाले सोलह वर्षीय सूरज की। जिसकी आंखों से लगातार कंकड़ निकल रहे हैं। वहीं डॉक्टर कह रहे हैं कि ऐसा हो ही नहीं सकता है। चलिए आप भी इस वीडियो को देखिए और फैसला कीजिए कि क्या सही है।
सूरज की आंख से पत्थर निकलने की घटना को जिज्ञासा का कारण बनी सूरज पिछले 2 दिनों से परेशान है। उसकी माता ब्रह्मा काली सब्जी बेचती है और सूरज मजदूरी करके अपना गुजर.बसर कर रहा है। उसने जिले के कई चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए परिवार वाले चाहते हैं की सीएमओ इस घटना का संज्ञान में लेकर हमारी मदद करें ।
वहीं सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि आंख से लगातार पत्थर निकलना संभव नहीं है। युवक की जांच के उपरांत सही स्थिति बताई जा सकती है। परिजन युवक को लेकर अस्पताल आए। उसका हर संभव उपचार कराया जाएगा
