नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( Employees Provident Fund Organization ) मेंबर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पेंशनभोगियों की पेंशन ( Pension ) राशि में जल्द ही बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी सरकार जल्द ही पीएफ खाताधारकों को दी जाने वाली न्यूनतम पेंशन राशि को बढ़ा सकती है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( Employees Provident Fund Organization ) ने दरअसल, केंद्रीय ट्रेड यूनियन न्यूनतम पेंशन ( Pension ) बढ़ाने की मांग पर अड़े हैं। पेंशनभोगियों की मांग है कि न्यूनतम पेंशन 1000 रुपए बहुत कम हो, इसे बढ़ाकर 6000 रुपए किया जाए। ऐसे में माना जा रहा है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT मीटिंग) में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
इसके तहत केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पीएफ खाताधारकों की न्यूनतम पेंशन राशि को 3000 तक बढ़ा सकती है !अगर ऐसा होता है तो न सिर्फ पेंशन (EPFO Pension ) में अच्छी बढ़ोतरी होगी बल्कि आने वाले साल से पहले पेंशनभोगियों के लिए भी यह बड़ी राहत साबित होगी। इसके साथ ही 2021-22 के लिए पेंशन फंड की ब्याज दर पर भी फैसला लिया जा सकता है।
माना जा रहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि (Employees Provident Fund ) में जमा राशि पर 8.5 फीसदी की मौजूदा ब्याज दर जारी रह सकती है ! जिसमें सीबीटी ने 2020-21 के लिए सदस्यों के खातों में पीएफ ( PF ) जमा पर 8.5 फीसदी वार्षिक ब्याज दर की सिफारिश की थी, जिसे हाल ही में मंजूरी दी गई थी। वित्त मंत्रालय 6.5 करोड़ खाताधारकों को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है।
