लखनऊ। इस बार विधानसभा चुनाव में वोट डालने जाने से पहले अपने पोलिंग बूथ आफिसर (बीएलओ) से यह जानकारी जरूर ले लीजियेगा कि कहीं आपका मतदान केन्द्र बदल तो नहीं गया।प्रदेश में 1111 नए मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।इनमें सर्वाधिक 34 नए मतदान केन्द्र वाराणसी उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रति पोलिंग बूथ 1500 के बजाए 1200 वोटर के मानक तय किये जाने के बाद पोलिंग बूथों की संख्या में इजाफा हुआ है।कुल 9909 पोलिंग बूथ बढ़े हैं। पहले 164472 पोलिंग बूथ थे जो अब बढ़कर 174381 हो गये हैं।मतदान केन्द्रों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पहले 91708 मतदान केन्द्र थे और अब इनकी तादाद बढ़कर 92 819 हो गई है।
चुनाव की तैयारी : इस बार प्रदेश में 1111 नए मतदान केंद्र बने
लखनऊ। इस बार विधानसभा चुनाव में वोट डालने जाने से पहले अपने पोलिंग बूथ आफिसर (बीएलओ) से यह जानकारी जरूर ले लीजियेगा कि कहीं आपका […]