लखनऊ। पेट्रोल और डीजल के दाम घटते ही महंगाई भी कम होने लगी है। एकतरफ सीमेंट सरिया के दाम कम हए तो दूसरी तरफ दाल और सरसों तेल के भी दाम कम हो गए। पिछले दस दिन में हर दाल पर 10 से 15 रुपये प्रति किलो की कमी आई है तो सरसों का तेल भी दस रुपये किलो कम हो गया है। इससे लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी।

पिछले एक महीने पहले की बात करे तो हर सामान के रेट आसमान छू रहे थे। लोग महंगाई से त्रस्त हो चुके थे। गरीब लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था। हर कोई इस महंगाई से परेशान था, लेकिन जैसे ही पेट्रोल डीजल के दाम कम हुए तो दाल, तेल और सीमेंट सरिया के दामों में भी गिरावट आ गई। इससे गरीब लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है। जहां लोगों को अपना आशियाना बनाना आसान हो गया है तो वही दाल रोटी के लिए भी अब लोग इतने परेशान नहीं है।

हालांकि अभी चीनी के दामों में गिरावट नहीं आई है, लेकिन जो पहले उम्मीद लगाई जा रही थी कि चीनी के दाम और भी बढ़ सकते है तो अब इतना जरूर हो गया है कि भले ही दामों में कमी न आई होए लेकिन बढ़ोत्तरी भी नहीं हो रही है।

पिछले दस दिनों में ऐसी कोई दाल नहीं जिसके दाम दस से 15 रुपये किलो कम नहीं हो गए हैए लेकिन अब व्यापारियों को उम्मीद है कि दामों में कुछ और गिरावट आ सकती है। इससे व्यापारियों को उम्मीद है कि अब पहले से ज्यादा ग्राहक दुकानों पर पहुंचेंगे। उधर सरिये के दाम 15 दिन पहले तक आसमान छू रहे थे अब उनमें बहुत कमी आई है।