लखनऊ। यूपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस मौके पर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारी 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाएं होंगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि 125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 50 उम्मीदवार महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले लोग हमारे प्रत्याशी हों। उम्मीदवारों में उन्नाव से आशा सिंह हैं। सहारनपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। पूनम पांडेय ने मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन किया था।

यूपी में इन उम्मीदवार को उतारेगी कांग्रेस…

1. नजीबाबाद — हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी।2. नगीना — हेनरीता राजीव सिंह।3. नेहतौर — मीनाक्षी सिंह।4. मुरादाबाद ग्रामीण — मोहम्मद नदीम।5. मुरादाबार नगर — मोहम्म रिजवान कुरैशी।6. असमोली — हाजी मरघूब आलम।7. संभल — निदा अहमद।8. स्वार — हैदर अली खान।9. चमरौआ — यूसुफ अली यूसुफ।10. बिलासपुर — संजय कपूर।11. रामपुर — काजिम अली खान।12. धनौरा — समर पाल सिंह।13. अमरोहा — सलीम खान।14. हस्तिनापुर — अर्चना गौतम।15. किठौर — बबिता गुर्जर।16. छपरौली — यूनुस चौधरी।17. लोनी — यामीन मलिक।18. मुरादनगर — बिजेंद्र यादव।19. गाजियाबाद — सुशांत गोयल।20. गढ़मुक्तेश्वर — आभा चौधरी।21. नोएडा — पंखुड़ी पाठक।22. दादरी — दीपक भाटी चोटीवाला।23. जेवर — मनोज चौधरी।24. बरौली — गौरंग देव चौहान।25. अतरौली — धर्मेंद्र कुमार।26. कोल — विवेक बंसल।27. अलीगढ़ — मोहम्मद सलमान इम्तियाज।28. गोर्द्घन — दीपक चौधरी।29. मथुरा — प्रदीप माथुर।30. बलदेव — विनेश कुमार संवल वाल्मीकि।31. एम्मादपुर — शिवानी सिंह बघेल।32. आगरा दक्षिण — अनुज शर्मा।33. आगरा उत्तर — विनोद कुमार बंसल।34. आगरा देहात — उपेंद्र सिंह।35. खैरागढ़ — रामनाथ सिकरवार।36. फतेहाबाद — होतम सिंह निषाद।37. बाह — मनोज दीक्षित।38. टुंडला — योगेश दिवाकर।39. जसराना — विजय नाथ सिंह वर्मा।40. शिकोहाबाद — शशि शर्मा।41. सिरसागंज — प्रतिमा पाल।42. एटा — गुंजन मिश्रा।43. मैनपुरी — विनीता शाक्य।44. करहल — ज्ञानवती यादव।45. बिसौली — प्रज्ञा यशोदा।46. बदायूं — रजिनी सिंह।47. बहेरी — संतोष भारती।48. मीरगंज — मोहम्मद इलियास।49. बरेली कैंट — सुप्रिया अरोन।50. आंवला — ओमवीर यादव।51. बरखेरा — हरप्रीत सिंह छब्बा।52. पूरनपुर — ईश्वर दयाल पासवान।53. जलालाबाद — गुरमीत सिंह।54. तिहार — रजनीश कुमार गुप्ता।55. पवायां — अनुज कुमारी।56. ददरौली — तनवीर सफदर।57. सहारनपुर — पूरन पांडेय।58. मोहम्मदी — रितु सिंह।59. सीतापुर — शमीना शफीक।60. बांगरमऊ — आरती वाजपेयी।61. बिसवां — अभिनव भार्गव।62. मोहान — मधु रावत।63. उन्नाव — आशा सिंह।64. बख्शी का तालाब — ललन कुमार।65. सरोजनी नगर — रुद्र दमन सिंह।66. लखनऊ मध्य — सदफ जफर।67. लखनऊ कैंट — दिलप्रीत सिंह।68. मोहनलालगंज — ममता चौधरी।69. बछरावां — सुशील पासी।70. तिलोई — प्रदीप सिंघल।71. सलोन — अर्जुन पासी।72. जगदीशपुर — विजय पासी।73. कादीपुर — निकलेश सरोज।74. फर्रुखाबाद — लुईस खुर्शीद।75. औरैया — सरिता दोहरे।76. बिल्हौर — ऊषा रानी कोरी।77. आर्य नगर — प्रमोद कुमार जायसवाल।78. किदवई नगर — अजय कपूर।79. कानपुर कैंट — सोहैल अख्तर अंसारी।80. महाराजपुर — कनिष्का पांडेय।