सहारनपुर। देवबंद में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ ने आतंकवादियों को शैतान की औलाद बताया। उन्होंने कहा कि इन्हें दफनाना नहीं बल्कि ऐसे जलाना चाहिए। अगर कोई इनके जनाजे में भी शामिल होता है तो वह कहीं न कहीं इनका समर्थक है।
सहारनपुर में बुधवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच व देवबंद को जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक राव मुशर्रफ ने कहा कि इस्लाम के चेहरे को बदनाम करने के लिए इन शैतान की औलादों ने ईद मिलाद-उल-नबी से पहले एक षड्यंत्र रचा है। ताकि मुसलमान ईद मिलाद-उल-नबी ठीक से न मना सकें।
उन्होंने कहा कि कश्मीर, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में जिस तरह इबादत से रोका जा रहा है यह सब शैतान की औलाद हैं जो एक-दूसरे की इबादत का सम्मान नहीं करते। मस्जिदों में बम धमाके करते हैं, मूर्तियों को खंडित करते हैं या फिर खुद को उड़ाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों की नमाज-ए-जनाजा भी नहीं होनी चाहिए और न ही इन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें जलाना चाहिए। क्योंकि शैतान को जलाया ही जाता है। राव मुशर्रफ ने कहा कि अगर कोई इनको सुपुर्द-ए-खाक करता है और इनकी नमाज-ए-जनाजा पढ़ाता है तो वह भी कहीं न कहीं इनका समर्थक है।
