नई दिल्ली। Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया Realme फोन Realme GT Neo का सक्सेसर है, जो कि असल में भारत में लॉन्च नहीं किया गया था लेकिन यह Realme X7 Max के रूप में मई में पेश किया गया था। रियलमी जीटी नियो 2 में 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है और फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। यह फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है।
अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो रियलमी जीटी नियो 2 में स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट, 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और स्टेनलैस स्टील वैपॉर कूलिंग प्लस हीट-सिंक चैम्बर दिया गया है। रियलमी जीटी नियो 2 फोन की टक्कर मार्केट में Samsung Galaxy M52, Mi 11X 5G और Poco F3 GT जैसे फोन से होगी।
Realme GT Neo 2 की कीमत भारत में 31,999 रुपये सेट की गई है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत है। फोन का एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन भी मौजूद है जिसकी कीमत 35,999 रुपये है। इस फोन में तीन कलर ऑप्शन आते हैं, नयो ब्लैक, नियो ब्लू और नियो ग्रीन।
उपलब्धता की बात करें, तो रियलमी जीटी नियो 2 की सेल भारत में Flipkart, Realme.com व अन्य रिटेल स्टोर्स के माध्यम से 17 अक्टूबर से रात 12 बजे शुरू होगी। रियलमी जीटी नियो 2 के लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो फेस्टिवल सीज़न के दौरान आपको फोन पर 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट प्लस सदस्यों के लिए फोन की सेल 16 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।
