सहारनपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सहारनपुर के मजदूर की मौत हो गई। मजदूर को दो गोली मारी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मजदूर की मौत की सूचना सहारनपुर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। तुरंत ही परिजन जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं।
शनिवार को पुलवामा में आतंकियों ने काम कर रहे मजदूरों पर हमला किया, जिसमें सहारनपुर के रहने वाले सगीर अहमद को आतंकियों ने दो गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुरक्षाकर्मियों ने सगीर अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई। सगीर अहमद सहारनपुर के सराय हिसामुद्दीन मोहल्ले का रहन वाला था। जैसे ही उनकी मौत की सूचना परिजनों को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग घर पर एकत्र हो गए।
