गाजियाबाद। अभी तक आपने शादी विवाह या किसी अन्य समारोह में थूक कर रोटी बनाने के मामले सुने होंगे, लेकिन गाजियाबाद में इससे भी अधिक शर्मसार करने वाली घटना हुई है। यहां एक मुस्लिम युवक को जूस में मू़त्र मिलाकर बेचते हुए पकड़ा गया। उसकी दुकान से एक डिब्बे में पेशाब भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी सहित एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है।
लोनी के इंदिरापुरी इलाके में आमिर की जूस की दुकान है। इसकी दुकान से बड़े पैमाने में लोग जूस पीते थे। इधर कुछ दिनों से लोगों को जूस में अजीब सा स्वाद आने लगा। लोगों ने इसकी शिकायत जब आमिर से की तो उसने इधर उधर की बात बनाकर मामले को टाल दिया। एक दिन कुछ लोंगों ने उसे जूस कुछ अजीब सा मिलाते हुए पकड़ लिया। जब उसके बारे में पता किया गया तो पता चला कि वह जूस में मूत्र मिलाकर लोगों को पिला रहा था।
इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। उसकी दुकान से एक डिब्बे में मानव मूत्र भी बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी वीडियो बनाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान के संचालक सहित दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
