नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा करीब दो महीने बाद जेल से बाहर निकले हैं। राज कुंद्रा के जेल से छूटने पर जहां उनका समर्थन कर रहे लोग खुश हैं। तो वहीं उनके खिलाफ रहे लोग अब भी उन पर और उनके परिवार पर निशाना साध रहे हैं।
ऐसा ही कुछ हाल ही में किया है एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने।शर्लिन चोपड़ा शुरुआत से ही राज कुंद्रा के ऊपर निशाना साध रही हैं। वहीं अब राज के जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद शर्लिन ने एक बार फिर से राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है।शर्लिन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए खुद के इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करती हैं उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं। कृपया, रील लाइफ से बाहर निकलकर, रियल दुनिया में जाकर, पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं यकीन मानिए, सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी!’
