सहारनपुर। गंगोह कोतवाली क्षेत्र में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों भाई खेत पर बने देवस्थान एवं बागड़ धाम की पूजा कर रहे थे। हत्या की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक एवं विधायक सहित तमाम व क्षेत्र के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। गांव में शोक की लहर है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुरा निवासी 50 वर्षीय पुन्नू भगत एवं उसका भाई 40 वर्षीय लीलू अपने खेत पर बने देवस्थान पर बृहस्पतिवार की सुबह वह पूजा करने गए थे, जहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे हत्यारों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी बड़े भाई पुन्नू भगत ने जब देखा कि उसके छोटे भाई की गोली मार दी है तब उसने वहां से भाग कर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन हत्यारों ने उसे नहीं छोड़ा।

कुछ दूरी पर ही गाजर के खेत में उसे गिराकर धारदार हथियारों से हमला किया गया और गोली मार दी जिससे छोटे भाई लीलू की देवी स्थान पर ही मौत हो गई, जबकि बड़े भाई पुन्नू भगत की देवी स्थान से कुछ दूरी पर मौत हो गई। पूजा करके जब वे घर वापस नहीं लौटे तो उनका तीसरा भाई खेत पर गया और जब उसने यह सब देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर एसपी देहात अतुल शर्मा सीओ रिजवान अहमद घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच वहां पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई परिजनों में कोहराम मच गया। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी वहां पहुंच गया। क्षेत्रीय विधायक चौधरी कीरत सिंहए भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी सतपाल सिंह मुकेश राणा संजय चौधरी जिला पंचायत रामदास भारी संख्या में पहुंच गए परिजनों में घटना से कोहराम मचा हुआ है जबकि गांव में कोहराम मचा है।