गोंडा। छपिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदा रत्ती, कर्मा मुड़ा डीहा चौराहे के समीप हनुमान प्रसाद भट्ट के अध्यक्षता में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो रहा है। यज्ञ कथा प्रारंभ होने से पूर्व 108 कन्याओं सहित क्षेत्र की तमाम सुहागिनों ने सरवण धाम से मंत्रोच्चारण के बाद कलश में जल भरकर कलश शोभायात्रा निकाली।

शोभायात्रा कुनगईया बाजार, परसा तिवारी, रेलवे स्टेशन, फरेनिया होते हुए मूड़ाडीहा कर्मा यज्ञ स्थल में पहुंचकर कलश को रखा एवं शोभा यात्रा को सफल बनाया गया। इस महायज्ञ का शुभारंभ प्रज्ञाचार्य आचार्य रामायण कृष्ण जी महाराज श्री दिलीपाचार्य जी महाराज अयोध्या, पंडित उत्तम शरण जी महाराज नैमिषारण्य, बाल व्यास और साध्वी सरिता शास्त्री श्री वृंदावन धाम और अन्य वेदव्यास पहुंचकर इस महायज्ञ का संगीतमयी गायन करेंगे।

बताते चलें कि इस यज्ञ का शुभारंभ तीन अप्रैल से शुरू होकर नौ अप्रैल को पूर्ण होगा। जिसमें सभी क्षेत्र के सहयोगी अध्यक्ष हनुमान प्रसाद भट्ट, शिव नाथ वर्मा, राम संवारे वर्मा, जिलेदार वर्मा, बबलू वर्मा, सुरेश वर्मा पिंकू उपाध्याय, विनय उपाध्याय, मनोज कुमार, रामचंद्र वर्मा वा डॉक्टर शुक्ला, दिलीप भटट आदि सहयोगियों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न होगा।