बिजनौर। नजीबाबाद में कोलकाता से जम्मूतवी जा रही सियालदह एक्सप्रेस में एसी के बी 2 कोच में सफर कर रही महिला से शाहजहांपुर के सिपाही ने छेड़छाड़ की। इसपर महिला ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद सहारनपुर में मामला दर्ज कर सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसी कोच में सिपाही अनाधिकृत रूप से चढ़ गया था। इसके बाद उसने कलकत्ता जा रही महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। धामपुर और नजीबाबाद के बीच हुई छेड़छाड़ की घटना पर देर रात लगभग 12.30 बजे नजीबाबाद स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद महिला ने जमकर हंगामा किया। जिसके चलते ट्रेन करीब आधा घंटे रुकी रही। नजीबाबाद स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने ली घटना की जानकारी ली।
बताया जाता है कि नजीबाबाद स्टेशन पर मामला दर्ज करने के लिए कलकत्ता की महिला नंदिता दास के न उतरने पर सहारनपुर स्टेशन पर दर्ज कराया गया मामला।आरोपी सिपाही को बरेली के एस्कॉर्ट ने पकड़ कर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। आरोपी पुलिसकर्मी योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर में कमिश्नरी में तैनात बताया जाता है।
