मेरठ । बुलंदशहर कोतवाली के निलंबित इंस्पेक्टर के विरुद्ध दर्ज मुकदमें की विवेचना जारी है। मामले में निलंबित इंस्पेक्टर के बयान दर्ज करने की पुलिस अब तैयारी में है।
इसके लिए अलीगढ पुलिस आज यानि मंगलवार को बुलंदशहर जाकर बयान दर्ज कर सकती है। बता दें कि मामले में उनके विरुद्ध हरदुआगंज थाने में अपहरण समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही मेरठ आईजी के हस्तक्षेप के बाद इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित तक कर दिया गया था।
अलीगढ़ में मामले की विवेचना सीओ अतरौली की निगरानी में हो रही है। थाना हरदुआगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार का कहना है कि इंस्पेक्टर के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस बुलंदशहर जाने की तैयारी कर रही है।