Stock Market News नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार आज कुछ चुनिंदा शेयरों में जबरदस्त हलचल देखने को मिल सकती है। जिन कंपनियों से जुड़ी पॉजिटिव या निगेटिव खबरें आई हैं, वे आज Stock in Focus रह सकती हैं। इंट्राडे ट्रेडिंग करने वालों और निवेशकों के लिए ये स्टॉक्स खास अहमियत रखते हैं।

नीचे जानिए उन प्रमुख कंपनियों के बारे में जो आज के ट्रेडिंग सेशन में चर्चा में रहेंगी:

TATA Steel

टाटा स्टील ने अपनी विदेशी सब्सिडियरी T Steel Holdings Pvt Ltd (TSHP) में ₹1,562.54 करोड़ का नया निवेश किया है। कंपनी ने TSHP के 179.10 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जिससे समूह की वैश्विक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

Adani Enterprises

अडानी एंटरप्राइजेज ₹1,000 करोड़ तक का नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) का सार्वजनिक निर्गम ला रही है। यह फंड व्यापार विस्तार और ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाएगा।

SBI

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ₹25,000 करोड़ तक के Qualified Institutional Placement (QIP) के लिए मर्चेंट बैंक चुनने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है। यह 8 साल में बैंक का पहला QIP हो सकता है।

PB Fintech

PB Fintech के प्रमोटर यशिष दहिया और आलोक बंसल कंपनी के 5.05 मिलियन शेयर बेचने की योजना में हैं। डील की कीमत ₹1,800 प्रति शेयर तय की गई है, जिससे लगभग $106 मिलियन जुटाए जाएंगे।

Vodafone Idea

वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि उसे ₹84,000 करोड़ के AGR बकाए में किसी भी सरकारी राहत की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

AU Small Finance Bank

बैंक ने MakeMyTrip के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत ₹2,000 तक की फ्री कैब सर्विस भारत आने वाले NRI यात्रियों को दी जाएगी।

Tata Motors

टाटा मोटर्स की UK यूनिट Jaguar Land Rover को अमेरिका में नए प्रस्तावित टैरिफ की वजह से £1.6 बिलियन का वित्तीय नुकसान हो सकता है।

HUL

Unilever Group के ग्लोबल आइसक्रीम बिज़नेस रीऑर्गेनाइजेशन के तहत Quality Walls India में 61.9% हिस्सेदारी मैग्नम आइसक्रीम कंपनी बीवी द्वारा खरीदी जा रही है।

HAL (Hindustan Aeronautics Ltd)

HAL ने जानकारी दी है कि भारतीय वायु सेना को मार्च 2026 तक 6 तेजस LCA विमान सौंपे जाएंगे।

Hindalco Industries

हिंडाल्को ने अमेरिकी कंपनी AluChem Companies Inc. का 100% अधिग्रहण $125 मिलियन के एंटरप्राइज वैल्यू पर किया है।

नज़र रखने लायक अन्य शेयर (Other Stocks to Watch):

  • Union Bank of India
  • IRCTC
  • Kaynes Technology
  • PTC Industries
  • KFin Technologies
  • Texmaco Rail and Engineering
  • Om Infra
  • JSW Energy
  • SMS Pharmaceuticals
  • Tejas Networks
  • Lloyds Metals and Energy
  • Can Fin Homes
  • Western Carriers India