मेरठ। पुलिस कप्तान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काम में लापरवाही बरतने वाले दारोगा को निलंबित कर दिया, वहीं गैरहाजिर चल रहे सिपाही के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। कप्तान की इस कार्रवाई के बाद गैरहाजिर चल रहे पुलिसकíमयों में खलबली मच गई है। ज्यादातर पुलिसकíमयों ने गैरहाजिर होने की वजह बता दी है।
सरूरपुर थाने के करनावल निवासी कुख्यात बदमाश उधम सिंह को कोर्ट से जमानत मिलने में दारोगा सुभाष चंद की बड़ी लापरवाही सामने आई। एसपी देहात की जाच रिपोर्ट के बाद कप्तान ने दारोगा को निलंबित कर दिया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कुख्यात बदमाशों के अपराधों की कोर्ट में पैरवी से लेकर निगरानी तक का जिम्मा दारोगा का होता है।
सुभाष चंद काम के प्रति इतने लापरवाह निकले कि उधम सिंह जमानत होने के बाद घर पहुंच गया। तब पुलिस को मामले की जानकारी मिली। उधम सिंह ने जमानत पर आने के बाद बैंक अफसरों से रंगदारी माग ली थी। हालाकि पुलिस ने बैंक अफसरों की शिकायत पर उधम सिंह को जेल भेज दिया। उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी कर दी है। एसएसपी ने बताया कि उधम सिंह बड़ा शातिर अपराधी है, ऐसे अपराधियों की जगह जेल ही है। उधर, कप्तान ने सिपाही अमित कुमार को बर्खास्त कर दिया है। सिपाही पाच सितंबर 2019 को बैंक गारद ड्यूटी से बिना अवकाश ही गैरहाजिर चल रहा है।
