बिजनौर। इंजीनियरिंग की छात्राओं को विल यू मैरी मी कहने वाला शिक्षक हवालात पहुंच गया है। मंगलवार की शाम पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया था जिसे रात में गिरफ्तार कर लिया गया।

शहर कोतवाली पुलिस ने वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक रहे अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक ने कॉलेज की छात्राओं को व्हाट्सएप पर मैसेज किए थे। वहीं आरोपी कॉलेज में छात्राओं को अश्लील इशारे भी करता था। कई छात्राएं शिक्षक की हरकत से परेशान हुई तो उन्होंने अपने परिजनों से शिकायत कर दी थी। मामले में छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा भी किया। यह पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खुद ही केस दर्ज किया। दरअसल छात्राओं के परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी थी।