मेरठ। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष कोरोना जांच अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत सड़कों पर ही वाहन चालकों को रोककर उनकी जांच करवाई जा रही है, लेकिन जिले के कुछ क्षेत्रों में वाहन चालकों ने उस समय हंगामा कर दिया जब टीम उनकी जांच के लिए पहुंची।

कुछ वाहन चालकों ने टीम से कहा कि जब वे ठीक हैं और अपना काम आसानी से कर रहें हैं तो उन्हें कोरोना की जांच के नाम पर इस तरह क्यों परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाहन रुकवाकर जांच करने से उनका काम प्रभावित हो रहा है।

टेम्पो और ई रिक्शा में जाने यात्री भी अचानक इस जांच को देखकर घबरा जाते हैं। ऐसे में उनका रोजगार भी प्रभावित हो जाएगा। वहीं, विभाग के अफसरों का कहना है कि ऐसे वहां चालकों को समझाकार उनकी जांच करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को अभियान के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।