सहारनपुर। तेज रफ्तार आ रही ट्रेन के आगे सेल्फी लेना एक किशोर की जिंदगी पर भारी पड़ गया। हालांकि लोगों ने किशोर शोर मचाकर हटने के लिए कहा, लेकिन कान में लीड लगी होने के कारण वह उसे सुन नहीं पाया। कुद क्षणों में ट्रेन उसे रौंदती हुई निकल गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना रविवार की है। सहारनपुर के नागल में कैलाशपुर निवासी करीब 14 वर्षीय अथर पुत्र असलम एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शाम करीब 6 बजे वह अपने एक साथी के साथ रेलवे स्टेशन पर आ गया । इस बीच वह रेलवे ट्रैक पर उतर गया तथा ट्रैक के किनारे चलते चलते सेल्फी लेने लगा।
कान लीड लगी होने के कारण न तो वह सहारनपुर की ओर से आ रही अहमदाबाद एक्सप्रेस की आवाज सुन सका और न ही शोर मचाकर उसे बुलाने वाले लोगों की ही आवाज सुन सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सहायक स्टेशन मास्टर मोहकम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना जीआरपी को दे दी गई है। इसके बाद उसके परिजनों को भी मामले की सूचना दी गई
