बिजनौर। टेंट कारोबारी की धारदार हथियार से हमला करते हुए हत्या कर दी गई। कारोबारी का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार तड़के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में पवन कुमार सैनी (35) पुत्र रामलाल सैनी अपने घर में मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा मिला। पवन कुमार सैनी टैंट और डीजे का काम करता था। उसका रक्त रंजित शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। उसके सिर में धारदार हथियार से वार के निशान बने हुए थे।
हत्या की सूचना मिलते ही एसपी देहात राम अर्ज और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मौका मुआयना करते हुए हत्याकांड की पड़ताल की हत्या के पीछे रंजिश का कारण माना जा रहा है।
