मेरठ। जिले के मटौर गांव में बीमारी से परेशान एक महिला ने मंगलवार सुबह ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।मटौर निवासी संजय शर्मा की दौराला में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। उसकी पत्नी मंजू काफी समय से बीमार थी।
उसका उपचार चल रहा था लेकिन कुछ दिन से वह बीमारी के चलते डिप्रेशन में चली गई थी। मंगलवार सुबह संजय के दुकान पर जाने के बाद मंजू गांव के पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर पहुंची ओर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया।
थाने पर मृतका के पति ने घटना की तहरीर दी है।परिवार में मचा कोहराममहिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों और पति का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। सांत्वना देने के लिए आए ग्रामीणों की आंखें भी नम थीं।
