लखनऊ। बहन के साथ घूमने आई युवती ने अचानक गोमती नदी में छलांग लगा दी। पुलिस रात भर उसे ढूंढती रही। एसडीआरएफ की टीम को सुबह उसकी लाश मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आशियाना कॉलोनी की एक युवती शाम को घूमने आई थी। इसके बाद गोमती के किनारे जाकर उसने अपना मोबाइल अपनी बहन को दिया और कोई कुछ समझ पाता कि उसने नदी में छलांग लगा दी। उसकी बहन की चीख सुनकर मौके पर लोंगों की भीड़ लग गई। इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी देर तक नदी में युवती की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर बुलाई गई। रात में उसको भी युवती नहीं मिली। बुधवार सुबह उसकी लाश मिली। इस बीच युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तभी यह पता चल पाएगा कि आखिर युवती ने क्यों छलांग लगाई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।