बागपत। पुरानी रंजिश में एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। उसका शव को गांव के पास रजबहे में पड़ा मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को शव के पास कई खोखे भी पड़े मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश में जिले के मलकपुर गांव निवासी 24 वर्षीय विशाल पुत्र शीशपाल की में रविवार को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के रजबहे के पास फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों ने जब युवक का शव पड़ा देखा, तो उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों के अनुसार गोली मारने के बाद सिर को किसी वाहन ने कुचला गया है। ग्रामीणें ने इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के शव के पास 315 बोर की गोली के कई खोखे पड़े मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि युवक की शिनाख्त मलकपुर गांव के 24 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। हत्या के पीछे गांव में ही पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
वहीं जानकारी मिलते ही विशाल के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए है। कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही हत्या का कारण पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है
