गोंडा। सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल की जा रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि सूखे क संबंध में जिला प्रशासन से आदेश हुआ है कि पंपिंग सेट से खेतों में पानी भरने पर रोक लगा दी गई है। जिसका खंडन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई भी आदेश जिला प्रशासन द्वारा नहीं दिया गया है।
इस मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर व्यक्तियों के द्वारा वायरल की जा रही खबर पूरी तरह अफवाह है। जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि जनपद के समस्त किसान बंधु सावधान रहें तथा अपनी खेतों की देख.रेख अपने सुविधानुसार करें, जिला प्रशासन आपके सहयोग में हर संभव तैयार हैं।
उन्होंने कहा है कि यदि किसी भी किसान बंधुओं को इस खबर से संबंधित कोई सरकारी कर्मचारी परेशान कर रहा है तो वे तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें। जनपद के सभी किसान बंधुओं से यह अपील है कि आप सभी लोग निःसंकोच खेतों की रोपाई आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को करायें।
