सहारनपुर। गंगोह कस्बे में दीपावली की रात दोस्त से मिलकर एक बाइक पर लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीन मौतों से उनके परिवार में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई।

कस्बा गंगोह के मोहल्ला मोहम्मद गौरी निवासी लकी पुत्र सुमन कश्यपए विक्की पुत्र नवीन व प्रदुमन पुत्र राजेंद्र एक बाइक से तीतरो में रह रहे अपने एक दोस्त से मिलने गए थे। वहां से लौटते समय तीतरो.गंगोह मार्ग पर पराली से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर.ट्राली से बाइक टकरा गई। जिससे तीनों युवक ट्रैक्टर.ट्राली के नीचे जा गिरे। उनके उूपर पहिया चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने कोतवाली गंगोह और तीतरो थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी।

इसके बाद ट्राली के नीचे से युवकों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर.चालक फरार हो गया। सीओ रिजवान अहमद ने बताया कि तहरीर आने पर ट्रैक्टर.ट्राली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम कराकर तीनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। परिजनों के मुताबिक लकी की शादी दशहरा पर हुई थी, जबकि विक्की की शादी 14 नवंबर को होने वाली थी।

हेलमेट लगाया होता तो बच जाती जान
तीनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। अगर उन्होंने हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी। उठीं तीन अर्थियांए मातम बदली